ऋषिकेश में आम लोगों की के लिए बंद किया गया लक्ष्मण झूला

उत्तराखंड उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी के ऊपर बना विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला शुक्रवार को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इसे बंद करने के आदेश दिए हैं। लक्ष्मण झूला की खराब हालत को देखते हुए इसे लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। ऋषिकेश के प्रशासन के मुताबिक पुल पर आम लोगों के आवागमन को अस्थाई रूप से रोका गया है और जल्द ही इसे दोबारा शुरू किया जा सकता है।
ऋषिकेश के स्थानीय प्रशासन के मुताबिक इस पुल का इस्तेमाल क्षमता से अधिक लोग कर रहे हैं। इस पुल पर अधिक यातायात और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए बंद करने का फैसला लिया गया है। गंगा नदी पर लक्ष्मण झूला का निर्माण साल 1930 में किया गया था। नदी के दोनों हिस्सों को जोड़ने का इस्तेमाल दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोग करते हैं।
उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसी साल जनवरी में एक्सपर्ट्स ने इस पुल का निरीक्षण किया था। विशेषज्ञों ने बताया कि 1930 में बने लक्ष्मण झूले की उम्र अब पूरी हो चुकी है। पुल को जोड़ने में इस्तेमाल हुए कई उपकरण बहुत पुराने हैं और खराब हो रहे हैं। एक्सपर्ट्स के सुझाव के बाद अब स्थानीय प्रशासन ने इल पुल को बंद करने का फैसला किया है।