अमित शाह वापिस जाओ के नारों के साथ समाजवादियों का प्रदर्शन-पुलिस ने किया नजरबंदी का प्रयास

कानपुर।
आज कानपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन के मौके पे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष(व्या.स) अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में चकेरी में अमित शाह वापिस जाओ की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और सीबीआई ईडी आदि के राजनीतिक दुरूपयोग बंद करने की मांग के साथ ही अखिलेश यादव के कामों का ही शिलान्यास व उद्घाटन न कर मोदी योगी सरकार से खुद का भी कुछ काम करने की मांग की।प्रशासन कल से ही अभिमन्यु गुप्ता पे नज़र रखे थी।आज सुबह प्रशासन उनको नज़रबन्द करने उनके घर पहुंचा जिसपर अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस तरह से रोकना गैर कानूनी है और लोकतंत्र की हत्या है।उसके बाद अपने साथियों व कार्यकर्ताओं के साथ अभिमन्यु गुप्ता चकेरी क्षेत्र तक पहुंच गए जहां जम कर अमित शाह वापिस जाओ की नारेबाजी की और प्रदर्शन हुआ।हाथों में तख्तियां थीं जिनमें अमित शाह योगी जी वापिस जाओ सीबीआई ईडी का दुरुपयोग बन्द करो,2014 में किये गए वादे पूरे करो, अखिलेश यादव के कामों की बजाय खुद का भी कुछ काम करो आदि लिखा था।हाथों में समाजवादी झंडे और अखिलेश यादव की तस्वीरें भी थीं।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के अधीन सीबीआई व ईडी ने प्रधानमंत्री व अमित शाह के इशारे पे सपा बसपा गठबन्धन से भविष्य में मिलने वाली हार से घबरा कर पुराने मामले में बिना आधार के ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बदनाम करने का असफल प्रयास किया है।इस कूटनीति के रचयिता अमित शाह हैं जो अपने खुद के बेटे की संपत्ति मात्र 50 हज़ार से 80 करोड़ बढ़ जाने पर जवाब देने का साहस नहीं रखते।अभिमन्यु ने कहा कि नोटबन्दी,जीएसटी, एफडीआई ने देश के छोटे व्यापारियों, दुकानदारों व उद्यमियों को बर्बाद किया जो कि भाजपा शासन काल की क्रुरतम देन है।अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी,मजदूरों व युवाओं ने खून से लिखे पत्र भी पकड़ रखे थे जिनमें लिखा थे कि अखिलेश यादव को फर्जी मामलों में बदनाम करना बंद करो।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि इससे ज़्यादा शर्मनाक क्या होगा कि 5 वर्ष की केंद्र सरकार ने और 2 वर्ष की योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में यूपी में केवल अखिलेश यादव के ही कामों का शिलान्यास और उद्घाटन किया है।नाम बदलने और आरक्षण का ज़हर फैलाने के अलावा इस सरकार के पास कोई काम ही नहीं है।व्यापारी,दुकानदार,युवा,किसान,मज़दूर हर वर्ग बर्बाद हो रहा है और यहां साधु संतों को 20हज़ार पेंशन दी जा रही है।अभिमन्यु ने कहा कि कानपुर की धरती इस चुनाव में भाजपा मुक्त हो जाएगी और झूठे वादों वाले,सीबीआई ईडी का दुरुपयोग करने वाले,अखिलेश यादव के कामों का ही शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को क़ानपुर कह रहा है वापिस जाओ।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की काला कपड़ा लहरा के कानपुर अमित शाह के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाता है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की यह भाजपा की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक विरोध है।कानपुर का व्यापारी और युवा मोदी व अमित शाह के झूठे वादों से सबसे ज़्यादा बर्बाद हुआ है ।उसके बाद सभी प्रदर्शनकारी चकेरी एयरपोर्ट की तरफ बढ़ने लगे तो चुंगी पे ही पुलिस ने सबको रोक दिया।सपा व्यापार सभा प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,सिख नेता हरप्रीत सिंह बब्बर,छावनी के युवा नेता मो शाहरुख, संजय बिस्वारी,जितेंद सिंह संधू,गगनदीप सिंह,आत्मजीत सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।