विदाई समारोह में रंगारंग कार्यक्रम का किया आयोजन

एसएन सेन बालिका विद्यालय इण्टर कालेज के तत्वाधान में प्रधानाचार्य पुष्पा त्रिपाठी की अध्यक्षता में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया और संदेश देने वाली नाटकों के माध्यम से प्रस्तुति की। जानकारी देते हुए सुप्रिया मिश्रा ने बताया कि विदाई समारोह 2019 कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य पुष्पा त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य पुष्पा त्रिपाठी ने छात्राओं के लिए प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया। तथा भविष्य हेतु सफलता की कामना की गई मिस सेन कॉन्टेस्ट 2019 में 16 प्रतिभागियों द्वारा उत्कृष्ट स्तुति देकर सबका मन मोह लिया गया। सुधा पाठक अर्चना चौहान, देविना खन्ना व नीलम वर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। सुप्रिया मिश्रा ने इस सेन कॉन्टेस्ट को कोरियोग्राफ किया है। कक्षा 9 ,10 ,11 की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति की सभी शिक्षिकाओं ने कक्षा 12 की छात्राओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीष वचन दिए। मुख्य रूप से उपस्थित प्रधानाचार्य पुष्पा त्रिपाठी, सुप्रिया मिश्रा, भावना सिंह, संगीता वर्मा, प्रियंका श्रीवास्तव, नेहा टंडन आदि लोग मौजूद रहे।