छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय मनाया गया 33 वा दीक्षांत समारोह

कानपुर | छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के33वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. इस दौरान उनके साथ राज्यपाल राम नाइक, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे | छात्र छात्राओं ने वंदे मातरम गाकर समारोह का शुभांरभ किया.कानपुर यूनिवर्सिटी में होने वाले 33वें दीक्षांत समारोह में पहली बार राजनीति से जुड़े एक दो माननीय नहीं बल्कि यूनिवर्सिटी में हुए दीक्षांत समारोह में जहां भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए वही प्रदेश के up मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और शहर की महापौर प्रमिला पाण्डेय सहित भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, किदवई नगर भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी भी मौजूद रहे | इसके पहले राज्यपाल राम नाइक और राजनाथ सिंह ने करीब 166 फिट ऊँचे ध्वज का लोकार्पण किया | गृहमंत्री राजनाथ सिंह चकेरी एअरपोर्ट पर उतरे, यहां से गृहमंत्री कानपुर विश्वविधालय हैलिकोप्टर से पहुंचे. जानकारी के मुताबिक़ दीक्षांत समारोह के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री दो बजे अपने गुरु हरिदास के घर श्याम नगर पहुंचेंगे. उसके बाद चकेरी एअरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे |