राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा संघ ने किया समारोह का आयोजन

कानपुर
लोकसभा चुनाव 2019 धीरे धीरे नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे राजनैतिक सर गर्मी बढ़ने लगी है। जिस प्रकार से सभी समुदायों ने अपनी राजनीतिक भागीदारी के लिए अपने अपने समुदायों का संगठन बनाकर राजनीति में अपनी भागीदारी की आवाज को बुलंद किया है। वह सभी के सामने जिस प्रकार से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। भाजपा की सरकार का मूल समर्थक हिंदू है। और हिंदुओं में ब्राह्मण वोट बैंक ने सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा की है। लेकिन जिस प्रकार से ब्राह्मणों को सिर्फ राजनीतिक दलों ने वोट बैंक समझ रखा है। उसके लिए अब कहीं न कहीं ब्राह्मण भी सक्रिय हुआ है। और अपनी राजनीतिक भागीदारी को लेकर आवाज भी धीरे-धीरे ब्राह्मणों की बुलंद होने लगी है। इसी क्रम में कुछ ब्राह्मण संगठन भी सक्रिय हो रहे हैं। राष्ट्रीय ब्राहमण महासभा संघ श्री शोमिल समग्र सेवा संस्थान के परिसर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा संघ के तत्वाधान में विनायकपुर इनकम टैक्स हाउसिंग सोसाइटी स्थित निकट गुरुदेव सिनेमा पर आयोजित मनोनयन समारोह में ब्राह्मण महासभा संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित यतीन्द्र शंकर गौड़ व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा की संस्तुति के आधार पर पण्डित शोमिल शर्मा को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा संघ मध्य उत्तर भारत महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने इस मौके पर कहा कि शोमिल शर्मा को महिला प्रकोष्ठ कार्य इस कारण बनाया गया है। क्योंकि उनके अंदर ब्राह्मण और महिलाओं के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा है। और इस जज्बे को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी और महत्वपूर्ण पद इनको दिया गया है। मुख्य रुप से उपस्थित प्रमोद शर्मा, यतींद्र शंकर गौड़, शोमिल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।