ठेका कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर किया हंगामा

नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारी ने की हड़ताल वेतन वृद्धि ना होने पर शासन से की इच्छा मृत्यु की मांग फिरोजाबाद।
नगर निगम की महापौर नूतन राठौर उत्तर प्रदेश के मेयर संघ की मंत्री निर्वाचित हुई हैं। उनकी ही नगर निगम में काम करने वाले कर्मचारी परेशान हैं। लंबे समय से चली आ रही वेतन वृद्धि की मांग को लेकर ठेका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम में हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम में काम न होने के कारण शहर में होने वाले विकास कार्य ठप हो गया। शहर की गलियों में जलभराव और गंदगी के ढेर लग गए। इससे लोगों का हाल बेहाल है। ठेका कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विनय वाल्मीकि के नेतृत्व में नगर निगम के कर्मचारी बुुधवार को हड़ताल पर चले गए। वेतन वृद्धि न होने पर कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। जिलाध्यक्ष का कहना है कि नगर निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। लंबे समय से चली आ रही वेतन वृद्धि की मांग को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जिसकी वजह से ठेका कर्मचारी परेशान है। उन्होंने कहा कि ठेका कर्मचारी स्थाई कर्मचारी से अधिक काम करता है। इसके बाद भी उसे दाम के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। अब ठेका कर्मचारी संघ चुप बैठने वाला नहीं है। दाम नहीं तो काम नहीं के आधार पर कर्मचारी काम करेंगे। ठेका कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी एक सामान्य मजदूर से भी कम है। इसके बाद भी उनके वेतन में वृद्धि नहीं की जा रही है। हर बार आंदोलन के समय में उन्हें आश्वासन देकर चुप करा दिया जाता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कर्मचारी अपनी मांग को पूरा कराने के लिए उग्र आंदोलन करेंगे। आंदोलन कर रहे कर्मचारियों से वार्ता करने पहुंचे नगर आयुक्त ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा के आप लोगों की मांग शासन को भेज देंगे। जैसे ही कोई निर्णय आयेगा। उसी आधार पर हम आपकी मांगों को स्वीकृत किया जायेगा। सफाई कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौपा। जिसमें ठेका सफाई कर्मचारियों का मानदेय 500 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाये। अन्य नगर निगमों को ध्यान में रखते हुए ठेका सफाई कर्मचारियों को पीएफ ना काटकर कर्मचारी को पूरा वेतन दिया जाये। कर्मचारियों को ठण्डी व गरम वर्दी प्रदान की जाये। साथ ही साफ-सफाई के लिए सुरक्षा उपकरण दिये जाऐ और उनका परिचय पत्र बनाया जाये। सभी कर्मचारियों की सैलरी 01 से सात तारीख तक वितरित की जाये आदि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।