- संवाददाता, कानपुर
नगर निगम से निकली जन जागरूकता रैली

कानपुर। प्रतिबंधित पॉलीथिन मुक्त कानपुर एक तरफ बाजारों में पॉलीथिन पकड़ने का अभियान चल रहा है अब तक 70 किलो प्रतिबन्ध पॉलीथिन नस्ट की जा चुकी है दूसरी ओर प्रथिबंधिक का संदेश प्रसारित करने को लेकर बुधवार को नगर निगम मुख्यालय मोतीझील से जन जागरुकता रैली निकाली गयी। रैली में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त प्रथम अमृत लाल बिन्द समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। रैली मोतीझील से अशोक नगर होते हुये नवीन मार्किट से किदवई नगर आदि इलाकों से होकर मोतीझील पर समाप्त हुई। रैली का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिबंधित पालीथीन मुक्त कानपुर बनाने के उद्देश्य से जन जागरुकता रैली में हिस्सा लिया।