जनपद की सुपर नानी को मीरजापुर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

मीरजापुर
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय ने जनपद की सुपर नानी के रूप में विख्यात हो रहीं श्रीमती देवी को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। उक्त महिला लगभग 60 वर्ष से अधिक आयु होने के बाद भी जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित आपातकाल में काम आने वाले विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों को भी भली प्रकार से कन्ठस्थ किया है। उक्त महिला द्वारा कन्ठस्थ किये गये नम्बरों के कारण उनका वीडियों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ, जिससे उक्त महिला जनपद की सुपर नानी के रूप में विख्यात हो रही हैं। अधिक उम्र होने के बावजूद भी उक्त महिला की याद्दाश्त काफी अच्छी है तथा उक्त महिला जनपद की महिलाओं, छात्राओं व किशोरियों हेतु रोल माडल साबित हो रही हैं। उक्त सुपर नानी द्वारा कन्ठस्थ किये गये नम्बरों में ऐसे हेल्पलाईन नम्बर भी शुमार हैं जिनका उपयोग महिलायें/छात्रायें/किशोरियाँ आपातकाल में अपनी सुरक्षा हेतु कर सकती हैं। उपरोक्त सुपर नानी महिला सुरक्षा से सम्बन्धित हेल्पलाईन नम्बरों को स्वयं कन्ठस्थ करने के साथ ही अपने क्षेत्र की महिलाओं को भी कन्ठस्थ करा रहीं हैं। उनके द्वारा महिला सुरक्षा एवं सम्मान के दृष्टिगत किये जा रहे इस कार्य से पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय श्री आशीष तिवारी ने प्रभावित होकर जनपद मीरजापुर की इस सुपर नानी को अपने कार्यालय में मोमेन्टों व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही महिला सुरक्षा एवं सम्मान के दृष्टिगत किये जा रहे उनके प्रयासों के लिये उनका उत्साहवर्धन भी किया।