कानपूर फ़िल्म सिटी द्वारा फिल्म शहीद दा लीजेंड ऑफ़ इण्डिया के लिए कलाकारों का हुआ ऑडिशन

कानपुर | फिल्म 'शहीद दा लीजेंड ऑफ़ इण्डिया ' के लिए कानपुर फिल्म सिटी के बसन्त विहार स्थित कार्यालय में कलाकारों का ऑडिशन लिया गया| इस मौके पर दर्जनों कलाकारों ने अपने हुनर से चयनकर्ताओं का दिल जीतने का प्रयास किया| कानपुर फिल्म सिटी के डायरेक्टर राहुल राजावत ने बताया कि उ. प्र में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं| किन्तु इस कला को प्रस्तुत करने के लिए उन्हें अवसर नहीं मिल पा रहा है| अवसर की तलाश में तमाम लड़के-लड़कियां मुम्बई पहुँच जाते हैं जहाँ उनका आथिर्क एवं शारीरिक शोषण होता है। इन्ही सब कारणों को देखते हुए हमने कानपुर शहर में कानपुर फ़िल्म सिटी (KFC) के नाम से फ़िल्म प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की है| ताकि लोग मुम्बई न जाकर उत्तर प्रदेश में ही प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को निखार सकें। इसके साथ ही हम 'शहीद दा लीजेंड ऑफ़ इण्डिया' के नाम से फिल्म का निर्माण करने भी जा रहे हैं| जिसमें यहीं के कलाकारों को अवसर दिया जायेगा| इसके लिए आज ऑडिशन लिये गये| जिसमें कानपुर तथा आसपास के जनपदों से पहुंचे दर्जनों कलाकारों ने ऑडिशन दिया| इस अवसर पर KFC के डायरेक्टर मनीष परिहार एवं राहुल राजावत व निर्णायक की भुमिका में मोहित बरुआ एवं रवि त्रिपाठी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल द्वारा कानपुर के रजत गुप्ता, अर्पिता, विशाल सिंह , के डी, अनुराग पण्डित, अरुण दिवाकर, शिव ओम तथा लखनऊ की सुषमा, हमीरपुर से सोमेन्द्र कुमार ,शुभी अवस्थी, उन्नाव से अनु साहू, वंश साहू, गाज़ियाबाद से राजेश शर्मा, बनारस से सिमरन एवं शिवेंद्र चयनित किये गए|